by admin on | 2025-05-25 13:49:43
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 42
लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति और संस्कार के कारण मजबूत हो रहा है । भारत विश्वगुरु था , विश्वगुरु है और विश्वगुरु रहेगा। आज का दिन बडा शुभ है जब भारत जापान को पीछे छोडकर दुनिया की चौथी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन गया है। दुनिया भारत की बढती ताकत और क्षमता का प्रदर्शन देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जाति के बंधन तोडकर मजबूत बन रहा है। लोगों को बंटना नहीं है बल्कि देश को आगे बढाकर एकजुट होकर काम करना होगा।
डा. शर्मा ने ओम नमो शिवाय संस्था द्वारा आयोजित विशाल शिव भक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति लोगों को जोडती है जबकि विदेशी संस्कृति बांटने का काम करती है इसलिए इससे दूर रहने की जरूरत है। जीवन में अपने व्यवहार से परिवर्तन लाना चाहिए। जीवन में संस्कारों का समावेश आवश्यक है। उनका कहना था कि विदेशी संस्कृति में जन्मदिन मनाने का भी अजीब तरीका है कि ऐसे विशेष अवसर पर मोमबत्ती बुझाकर केक को काटकर काटकर बांटा जाता है। जीवन के महत्वपूर्ण अवसर पर ही अंधेरा करना व बांटना उचित नहीं है। विदेशी संस्कृति केवल दिखावा मात्र है। भारत की संस्कृति एक दर्शन है जबकि विदेशी संस्कृति प्रदर्शन है इससे बचना चाहिए। हनुमान चालीसा के पाठ से जीवन के संकट दूर होते है। गुरु की कृपा ईश्वर की आराधना से ही पूर्ण होती है। उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित ओम नमः शिवाय संस्था के अनुशासित शुभ भक्तों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह समय देश की एकता और एकजुटता का है शिव परिवार की तरह विभिन्न विचारों का होते हुए भी एक साथ रहना आज की आवश्यकता है कार्यक्रम में संस्थान के संयोजक बाबा ओम नमः शिवाय पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह तथा हजारों की संख्या में उपस्थित थे।