SPIRITUAL HINDUISM

Mahakumbh 2025: Jagadguru Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati Ji Maharaj inaugurates Go Pratishtha Mahayagya

by admin on | 2025-01-16 02:09:04

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 239


Mahakumbh 2025: Jagadguru Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda Saraswati Ji Maharaj inaugurates Go Pratishtha Mahayagya

महाकुंभ नगर। प्रकृष्ट मात्रा में  याज जहाँ होते है ऐसे प्रयागराज की पावन भूमि पर  गो को राष्ट्रमाता के पद पर प्रतिष्ठा करने के लिए गाय की रक्षा के लिए एवं गायो को पुष्ट करने हेतु एक महीने तक एक बहुत बड़ा यज्ञ प्रयागराज कुम्भ में शुरू हुआ। जिसका आरम्भ माघ कॄष्ण द्वितीया को हुआ। 324 कुंडीय यज्ञ, जिसमें सवा तीन करोड़ आहुतियां दी जाएगी।


वेदपाठी आचार्यों के निर्देशानुसार अनुष्ठान आरम्भ हो गया है। यह यज्ञशाला कुम्भ मेला क्षेत्र की सबसे बड़ी यज्ञशाला है। वैदिक पद्धति से बना यह यज्ञशाला इस कुम्भ में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अभी तक 108 कुण्डीय यज्ञशाला तो बहुत बनीं है, लेकिन 324 कुण्डीय यज्ञशाला बहुत कम देखने को मिलता है। इस यज्ञ से गाय की रक्षा, सनातन धर्म की रक्षा, सम्पूर्ण सनातनियों रक्षा का संकल्प लिया गया है। आज सुबह जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने सुबह सेक्टर 19 में मोरी मार्ग पर स्थित शंकराचार्य शिविर में पहुंच कर उद्घाटन किया। उक्त जानकारी शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी है।

संवाददाता राहुल दुबे की रिपोर्ट।

Search
Most Popular

Leave a Comment