POLITICAL Economy

Budget 2025: The budget will give a booster to the economy and India will become a superpower: Dr. Dinesh Sharma

by admin on | 2025-02-01 12:22:43 Last Updated by admin on2025-06-21 19:17:59

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 44


Budget 2025: The budget will give a booster to the economy and India will become a superpower: Dr. Dinesh Sharma

नई दिल्ली/लखनऊ। बीजेपी के राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा  ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के बजट से अर्थव्यवस्था को नीतियों एवं योजनाओं का ऐसा बूस्टर मिला है जो भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के मन मन की बात भी पूरी कर दी है और अब 12 लाख तक की आमदनी करमुक्त कर दी गई है। मिडिल क्लास के लिएये यह बजट बड़ी सौगात लेकर आया है।


बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए डा शर्मा ने कहा कि  ये बजट दुनिया में भारत के गौरव को बढाने  में अहम कडी साबित होगा।  इसमें गांव गरीब किसान नौजवान महिला सभी के सुनहरे भविष्य के उपाय किए गए  हंै। इस बजट में आत्मनिर्भरता की राह से होकर विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का रोड मैप है। हर क्षेत्र के लिए दूरदर्शी नीतियां और उपाय किए गए हैं। भारत को सशक्त बनाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प बजट में दिखता है। मेक इन इंडिया मेक फर वल्र्ड  भारत को विश्व पटल पर  स्थापित करने की पहल है। आयकर को लेकर की गई घोषणाओं को  क्रान्तिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन  के लिए  छूट  50000 हजार से बढाकर एक लाख की गई है।   अपडेटेड रिटर्न भरने की समय सीमा अब चार साल कर दी गई है। 


डा शर्मा ने कहा कि  ज्ञान भारतम मिशन  फिर से भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।  देश में शोध को प्रोत्साहन के लिए  20000  करोड रुपए की व्यवस्था करने के साथ ही 10000 पीएम फैलोशिप आरंभ होंगी। 1 करोड मैनुस्क्रिप्ट का डिजिटलीकरण किया जाएगा।  देश में 500 करोड की लागत से बनने वाले 3 आर्टीफिशियल इन्टेलीजेन्स सेन्टर नए दौर से कदमताल करने की कवायद है। मेडिकल एजुकेशन और आईआईटी में सीट बढाकर सरकार ने तकनीक और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की पहल की है। आने वाले समय में देश के पास अधिक चिकित्सक और बेहतर तकनीकी मैन पावर होगी। ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी  स्कूल और स्वस्थ्य केन्द्र अब इंटरनेट से जुडेगे। नवाचार और वैज्ञानिक सोंच को प्रोत्साहन के लिए 50000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जाएगी। भारतीय भाषाओं में शिक्षा को प्रोत्साहन के लिए भारतीय पुस्तक परियोजना लागू की जाएगी।  जीवन रक्षक दवाओं के दाम में कमी करके  आम आदमी को कठिन समय में मदद देने की कोशिश है।  सरकार ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार के लिए हर सरकारी अस्पताल में सेन्टर बनाने के साथ ही कैसर जैसी बीमारियों की दवाओं को सस्ता कर संवेदनशीलता का परिचय दिया है। 


सरकार देश के दूसरे बडे ग्रोथ इंजन एमएसएमई के लिए भी तमाम उपाय लेकर आई है। इनके लिए अब लोन गारंटी लिमिट 10 करोड कर दी गई है। देश के 2 टियर शहरों में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेन्टर बनेगे। देश को खिलौनो का ग्लोबल हब बनाने की तैयरी भी की जाएगी। नई लेदर स्कीम 22 लाख लोगों को रोजगार देगी। इस क्षेत्र के लिए भी कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी होंगे। सरकार 1 करोड से अधिक गिग वर्कस के लिए सामाजिक सुरक्षा देने जा रही है।  देश के पर्यटन को और बढाने  के लिए 50 पर्यटन स्थलों का विकास होगा।  कुल मिलाकर ये बजट भारत के लोगों के सपनों का बजट है। ये ऐसा बजट है जो देश को समर्थ सशक्त और आत्मनिर्भर करने के साथ दुनिया की बडी ताकत  बनाएगा।

Search
Most Popular

Leave a Comment